शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद 20 घंटे से अनशन पर:अन्न-जल ग्रहण नहीं किया; कैंप में जहां पुलिस छोड़ गई, वहीं बैठे

Spread the love

प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का धरना जारी है। पालकी यानी रथ यात्रा रोके जाने के विरोध में शंकराचार्य वहीं धरने पर बैठे हैं, जहां पुलिस उन्हें छोड़ गई थी। वे अपने पंडाल में पूरी रात ठंड में धरने पर बैठे रहे। 20 घंटे से अनाज का एक दाना भी ग्रहण नहीं किया। पानी तक छोड़ दिया। उन्होंने कहा- जब तक पुलिस प्रशासन सम्मान और प्रोटोकॉल के साथ नहीं ले जाएगा, तब तक गंगा स्नान नहीं करूंगा। मीडिया प्रभारी शैलेंद्र योगीराज ने बताया- शंकराचार्य ने कल से कुछ भी नहीं खाया है। कोई प्रशासनिक अधिकारी भी उनसे मिलने नहीं आया। सुबह उन्होंने अपनी पूजा और दंड तर्पण उसी स्थान पर किया। शंकराचार्य कुछ देर में कल की घटना पर मीडिया से बातचीत करेंगे। वहीं, मौनी अमावस्या पर 4 करोड़ 52 लाख लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। इस आंकड़े के हिसाब से प्रयागराज रविवार को पूरी दुनिया के शहरों के हिसाब से सबसे बड़ी आबादी वाला शहर रहा। हाल के आंकड़ों पर नजर डालें तो विश्व का सबसे अधिक आबादी वाला शहर इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता (करीब 4 करोड़) है। भास्कर पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय दीजिए… माघ मेले से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…