MP दिनभर: MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास. 1. पूर्व विधायक बोले- ‘WIFE यानी एंजॉय का इंस्ट्रूमेंट’ कहने वालों को जूतों की माला पहनाई जाए छतरपुर के चंदला से पूर्व विधायक आरडी प्रजापति ने कथावाचकों के ‘WIFE यानी Wonderful Instrument For Enjoy’ वाले बयान को लेकर तीखा हमला बोला। भोपाल में आयोजित महासम्मेलन में उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपमानित करने वाले ऐसे कथावाचकों को जूतों की माला पहनाकर नंगा घुमाया जाना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर 2. किन्नर के घर हथियारबंद डकैती: कट्टा अड़ाकर 30 लाख लूटे, CCTV का DVR भी ले गए
मुरैना जिले के अंबाह में किन्नर राबिया के घर शनिवार रात हथियारबंद बदमाशों ने डकैती की। 8 से 10 बदमाश छत के रास्ते घर में घुसे और चार किन्नरों को बंधक बना लिया। आरोप है कि बदमाश 22 तोला सोना, 4 किलो चांदी और करीब 4 लाख रुपए नकद ले गए। जाते समय मोबाइल और CCTV का DVR भी उठा ले गए। पढ़ें पूरी खबर 3. प्रेम संबंध छिपाने मां ने बेटे को दूसरी मंजिल की छत से फेंका: कोर्ट ने मां को सुनाई उम्रकैद ग्वालियर में तीन साल के मासूम की हत्या मामले में अपर सत्र न्यायालय ने मां ज्योति राठौर को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने रिकॉर्डिंग और CCTV फुटेज को अहम सबूत माना। घटना 28 अप्रैल 2023 की है, जब बेटे ने मां को प्रेमी के साथ देख लिया था। राज खुलने के डर से मां ने बच्चे को छत से फेंक दिया। सबूतों के अभाव में प्रेमी को बरी कर दिया। पढ़ें पूरी खबर 4. जेब में रखे मोबाइल पर लगी गोली, बची युवक की जान: सतना में ऑटो चालक पर फायरिंग
सतना में बाइक सवार युवकों ने ऑटो चालक पर फायरिंग कर दी, लेकिन पेंट की जेब में रखे मोबाइल पर गोली लगने से उसकी जान बच गई। युवक की जांघ में मामूली चोट आई है। घटना रीवा रोड की है, जहां टक्कर के विवाद के बाद बदमाशों ने फायर किया। आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए भागे थे, जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया है। पढ़ें पूरी खबर 5. MP में शहडोल सबसे ठंडा: 25 शहरों में पारा 10° से नीचे, सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठुरन पहाड़ों में बर्फबारी और उत्तर से आ रही सर्द हवाओं के असर से मध्यप्रदेश में ठंड तेज हो गई है। शहडोल जिले के कल्याणपुर में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक पहुंच गया, जिससे यह प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा। 25 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। उत्तरी हिस्सों में कोहरा छाया रहा, जबकि कई जिलों में सर्द हवाएं चलीं। पढ़ें पूरी खबर 6. हजार में 14 शर्ट-4 पेंट का ऑफर, ओपनिंग से पहले ही शोरूम सील: नर्मदापुरम में उमड़ी भीड़
नर्मदापुरम में रेडीमेड कपड़ा शोरूम की ओपनिंग से पहले भारी छूट के ऑफर ने हंगामा खड़ा कर दिया। सोशल मीडिया रील देखकर दो हजार से ज्यादा लोग पहुंचे, जिससे सड़क जाम और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। बिना अनुमति ओपनिंग और जन सुरक्षा को खतरे को देखते हुए प्रशासन ने शोरूम को ओपनिंग से पहले ही सील कर दिया। पढ़ें पूरी खबर 7. जबलपुर में कार ने 13 मजदूरों को रौंदा: 2 की मौत, 7 की हालत गंभीर
जबलपुर के बरेला थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खाना खा रहे 13 मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में 2 की मौत हो गई, जबकि 11 घायल हुए, जिनमें 7 की हालत गंभीर है। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक और घायल बिहारिया गांव के रहने वाले थे और डेढ़ माह से मजदूरी कर रहे थे। पढ़ें पूरी खबर पॉजिटिव खबर
8.दिव्यांग फैन ने मांगा वनडे का टिकट, सीएम ने कराई व्यवस्था: अभिषेक पहली बार ग्राउंड पर पहुंचे भोपाल के अभिषेक सोनी, उज्जैन के बमनापानी गांव के दिव्यांग क्रिकेट फैन, ने भारत-न्यूजीलैंड वनडे का टिकट मांगा। उनके वीडियो संदेश के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यवस्था करवाई। पहली बार ग्राउंड पर मैच देखने पहुंचे अभिषेक का सपना पूरा हुआ। पिता ने बताया कि बेटा बचपन से टीम इंडिया का बड़ा फैन है और गांव में सारे मैच टीवी पर देखता था। पढ़ें पूरी खबर खबर जरा हटके
9. दतिया में श्मशान की राख से नहाने वाले को चप्पलों की माला पहनाकर घुमाया
दतिया के झिरका बाग इलाके में बल्ली कुशवाह ने संतान प्राप्ति के लिए श्मशान घाट में चिता की राख से स्नान किया और मृतक की खोपड़ी व अस्थियां घर ले आया। पकड़े जाने पर उसने कहा कि बाबा ने ऐसा करने के लिए कहा था। गुस्साए लोगों ने उसे चप्पलों की माला पहनाकर मोहल्ले में घुमाया और पूरे परिवार का सामाजिक बहिष्कार कर दिया। पढ़ें पूरी खबर
——————-
कल का बिग इवेंट
10. ग्वालियर व्यापार मेले में वाहन रजिस्ट्रेशन पर रोड टैक्स में 50% की छूट कल से
ग्वालियर व्यापार मेले में शासन ने वाहन खरीद पर 50% रोड टैक्स छूट की घोषणा की है। नोटिफिकेशन 17 जनवरी को जारी हुआ था। 19 जनवरी से मेले में आरटीओ कार्यालय से रजिस्ट्रेशन और छूट की कार्रवाई शुरू होगी। पिछले 21 दिन में 8,000 से अधिक वाहनों की प्री-बुकिंग हो चुकी है और 2,000 वाहनों का संक्रांति पर पूजन हो चुका है। सोमवार से शेष वाहनों की डिलीवरी भी शुरू होगी।
MP दिनभर, 10 बड़ी खबरें:बेटे की हत्या करने वाली मां को उम्रकैद, कार ने 13 मजदूरों को कुचला, ओपनिंग से पहले उमड़ी भीड़, शोरूम सील
