पानीपत के मतलौड़ा थाना क्षेत्र के गांव शेरा के पास सड़क पर एक व्यक्ति का शव मिला है। सुबह राहगीरों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की उम्र लगभग 45-46 वर्ष बताई जा रही है। शव चादर में लिपटा हुआ था और चेहरे पर चोट के कई निशान थे। पुलिस के अनुसार, चोट के निशानों से अनुमान लगाया जा रहा है कि यह किसी वाहन से हुई दुर्घटना हो सकती है, या फिर कोई अन्य घटना। हालांकि, अभी तक मौत का सही कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पहचान करने में जुटी पुलिस पुलिस ने आसपास के गांवों में शव की पहचान के लिए सूचना भेजी, लेकिन अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पहचान न होने पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए पानीपत सिविल अस्पताल भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
पानीपत में सड़क पर मिला व्यक्ति का शव:चादर में लिपटा पड़ा था, चेहरे पर चोट के निशान; राहगीरों ने देखकर पुलिस बुलाई
