सागर जिले में एक महिला और युवक का नग्न अवस्था में सड़क पर भागते हुए वीडियो सामने आया है। दूसरा वीडियो भी है, जिसमें महिला अकेली बिना कपड़े पहने सड़क पर चल रही है। शुक्रवार को सामने आए इस वीडियो को दुष्कर्म मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, दैनिक भास्कर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। मामला मोतीनगर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि 11 जनवरी की रात एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। पीड़िता ने 12 जनवरी को मोतीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप है कि महिला के बेटे का दोस्त हीरालाल देर रात घर में घुसा और दुष्कर्म किया। FIR दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया। आरोपी के परिजनों ने किया चक्काजाम
कुछ समय बाद आरोपी का शव बांदरी थाना क्षेत्र में मिला। वह एक खेत में पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराया। शुक्रवार को आरोपी के परिजनों ने मोतीनगर चौराहे पर शव रखकर चक्काजाम किया। आरोप लगाया कि उसके खिलाफ झूठा केस दर्ज कराया गया था, जिसके कारण युवक ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। देखिए दो तस्वीरें पुलिस ने कहा- वीडियो की जांच जारी
गुरुवार रात सामने आए दो वीडियो में पहला वीडियो सीसीटीवी फुटेज है, जिसमें महिला नग्न अवस्था में घर से बाहर भागती दिखाई दे रही है, और उसके ठीक पीछे युवक अर्धनग्न हालत में हाथ में जूते लिए दूसरी दिशा में भागता नजर आता है। दूसरे वीडियो में महिला अकेली नग्न अवस्था में सड़क पर चल रही है। पुलिस ने कहा कि वीडियो की जांच जारी है और फिलहाल इसके मामले से सीधे संबंध की पुष्टि नहीं हुई है। एएसपी बोले- आरोपी पर दुष्कर्म का केस था दर्ज
एडिशनल एसपी लोकेश सिंहा ने बताया कि महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। आरोपी की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी ने सुसाइड कर लिया। बांदरी थाना में मर्ग कायम किया गया है। मामले के सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पूरे प्रकरण में पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य जुटाए हैं। जिसमें प्रमाणित हुआ है कि आरोपी द्वारा महिला से दुष्कर्म किया गया था। यह खबर भी पढ़ें…
सागर में बेटे के दोस्त ने मां से किया दुष्कर्म
सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में 46 वर्षीय विधवा महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी महिला के बेटे का दोस्त है, जो रविवार रात 12 बजे घर का दरवाजा खुलवाकर जबरन अंदर घुस गया। पूरी खबर पढ़ें
नग्न अवस्था में भागते दिखे महिला और युवक:युवक पर था दुष्कर्म का आरोप, संदिग्ध हालात में मौत के बाद परिजनों ने किया चक्काजाम
