देवभूमि में पर्यटन की बढ़ेगी धूम! उत्तराखंड सरकार फरवरी में ला रही है बड़ा टूरिज्म कॉन्क्लेव, जानिए क्या होगा खास

Spread the love

Dehradun News: उत्तराखंड पर्यटन को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए फरवरी 2026 में उत्तराखंड टूरिज्म कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा. इसमें दुनिया भर के टूर ऑपरेटर्स, वेडिंग प्लानर्स और इवेंट प्लानर्स हिस्सा लेंगे. शीतकालीन पर्यटन, वेडिंग डेस्टिनेशन और साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में नवाचार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार देश के अलग-अलग हिस्सों में रोड शो भी करेगी.