हरियाणा रोडवेज की पिंक बस पलटी:ड्राइवर घायल, महिलाओं-बच्चों को छत से निकाला; सिरसा में कार को साइड देते वक्त पहिया धंसा

Spread the love

हरियाणा के सिरसा में रविवार शाम को हरियाणा रोडवेज की मिनी पिंक बस अचानक सड़क से उतरकर खेतों में पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 30 सवारियां मौजूद थीं, जिनमें चीख पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने सवारियों को बस की छत से बाहर निकाला। इस हादसे में बस के ड्राइवर को चोटें आईं, जिसे फौरन अस्पताल पहुंचाया गया। सवारियों का आरोप है कि ड्राइवर बस को तेज भगा रहा था। सिंगल रोड पर एक कार को साइड देने के चक्कर में उसका बैलेंस बिगड़ा और यह हादसा हुआ। संकरी सड़क पर दौड़ रही थी बस जानकारी के मुताबिक, यह बस सिरसा से जमाल-कुतियाना जा रही थी। बस में मौजूद सवारियों ने बताया है कि ड्राइवर शमशेर सिंह बस को तेज चला रहा था। जबकि, इस मार्ग पर सड़क बहुत संकरी है। जब बस गांव गुड़ियाखेड़ा को क्रॉस कर गांव ढूकड़ा की ओर बढ़ रही थी, तभी बस के आगे एक कार आ गई। लोगों ने बताया कि बस ड्राइवर ने कार सामने आने के बाद भी बस की स्पीड कम नहीं की। सड़क संकरी थी और सड़क के नीचे मिट्‌टी रेतीली थी। जैसे ही बस का पहिया सड़क के नीचे उतरा तो वह मिट्‌टी में धंस गया। बस तेज गति में थी, इसलिए ड्राइवर उसे कंट्रोल नहीं कर पाया और बस करीब 4 फुट नीचे खेत में उतरकर पलट गई। किसी सवारी को चोट नहीं लगी बस सवारों की मदद के लिए मौके पर पहुंचे लोगों ने बताया कि बस में चीख पुकार मची हुई थी। उसमें महिलाएं और बच्चे भी थे। उन्हें निकालने के लिए बस की सनरूफ खोली गई। उसमें से महिलाओं और बच्चों को एक-एक कर निकाला गया। गनीमत रही कि इनमें से किसी को चोट नहीं लगी। हालांकि, बस ड्राइवर को कुछ चोटें लगी हैं। उसे भी कंडक्टर मंजीत सिंह ने लोगों की मदद से बाहर निकाला। दो लोग उसे पकड़कर खेत से सड़क तक लाए। वहां से उसे गाड़ी में बैठाकर अस्पताल भेजा गया। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना डायल 112 पर भी दी। पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची
सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और जमाल पुलिस चौकी इंचार्ज रामकुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बस ड्राइवर को छोड़कर बाकी किसी यात्री को चोट नहीं लगी है। सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। समय रहते ग्रामीणों की मदद से बड़ा हादसा टल गया। ड्यूटी इंचार्ज ने हादसे की 2 वजहें बताईं…