झज्जर में बुजुर्ग व्यक्ति को मारी गोली:पोता भगा ले गया था भाई की लड़की को, कमर में लगी गोली, PGI रेफर

Spread the love

झज्जर जिले के गांव कबलाना में रविवार शाम करीब 7 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक 74 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति को गोली मार दी गई। अचानक हुई इस फायरिंग की घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। दो साल पहले घायल बुजुर्ग का पोता साहिल गांव की एक लड़की को भगा कर ले गया था। उसी रंजिश के चलते बुजुर्ग को गोली मारी गई है। बुजुर्ग व्यक्ति की कमर में गाेली लगी हुई है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत परिजनों को सूचना दी गई। परिजन घायल बुजुर्ग को आनन-फानन में झज्जर के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों के अनुसार गोली कमर के पास लगी थी और हालत नाजुक होने के चलते इलाज के लिए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाने के साथ-साथ आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग व्यक्ति को गोली शराब ठेकेदार जोगिंदर ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारी है। गांव कबलाना के 74 वर्षीय जगजीत को गोली मारी गई है। जानकारी के अनुसार जगजीत का पोता साहिल दो साल पहले गांव की लड़की को भगा कर ले गया था। जिसके बाद पंचायती तौर पर समझौता भी हो गया था।