दो सड़क हादसे में बच्ची की मौत, मासूम घायल:पलवल में घर के बाहर खेल रहे थे, कार-थार ने मारी टक्कर

Spread the love

पलवल जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि एक तीन वर्षीय बच्चा घायल हो गया। पुलिस ने दोनों मामलों में वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चांदहट थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद ने बताया कि चांदहट गांव के रहने वाले नरेश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी साक्षी (4) गांव में घर के पास मैदान से खेलकर लौट रही थी। इसी दौरान एक ब्रेजा गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। आरोप है कि गाड़ी चांदहट गांव निवासी संजीत चला रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि साक्षी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कार की टक्कर से बच्ची की मौत बता दे कि चांदहट थाना पुलिस ने नरेश कुमार की शिकायत पर आरोपी संजीत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं बच्ची के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।दूसरे मामले में, सिकंदरपुर गांव के लोकेश ने शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि उनका तीन वर्षीय बेटा तनिष घर के बाहर खेल रहा था। बच्चे का निजी अस्पताल में चल रहा इलाज इसी दौरान एक काले रंग की थार गाड़ी के चालक ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए तनिष को टक्कर मार दी।हादसे के बाद चालक घायल बच्चे को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। तनिष को गंभीर चोटें आई हैं और उसका इलाज पलवल के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। गौरतलब है कि पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमे दर्ज कर फरार वाहन चालकों की तलाश शुरू कर दी है।