चकमा की मौत का क्या था असली कारण? पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुल गया राज

Spread the love

एंजेल चकमा की मौत को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. अब चकमा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है. रिपोर्ट के मुताबिक एंजेल को बेरहमी से पीटा गया था, जिससे उसकी गर्दन और पीठ पर गंभीर चोटें आईं और रीढ़ की हड्डी को भी नुकसान पहुंचा. त्रिपुरा का रहने वाला एंजेल देहरादून के एक कॉलेज में पढ़ता था, जिसे 26 दिसंबर को मृत पाया गया था. इस मामले में स्थानीय युवकों पर मारपीट का आरोप है, हालांकि एक आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.