डबवाली में युवक ने जहरीला पदार्थ निगल किया सुसाइड:माता-पिता बाहर गए थे, पत्नी खेत में थी, पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

सिरसा जिले के डबवाली स्थित मुन्नावाली गांव में एक युवक की कीटनाशक पीने से मौत हो गई। युवक ने गलती से खांसी की दवा समझकर जहरीला पदार्थ निगल लिया था। पुलिस इस मामले में जांच के लिए जुटी हुई है। अभी युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार, मुन्नावाली निवासी सिद्धार्थ पुत्र जेमल सिंह पिछले कुछ दिनों से खांसी से पीड़ित थे। 3 जनवरी को जब वह घर पर अकेले थे। तब उन्होंने अलमारी में रखी खांसी की शीशी समझकर गलती से पास पड़ी घास मारने की दवा पी ली। घटना के समय सिद्धार्थ के माता-पिता डबवाली गए हुए थे और उसकी पत्नी खेत में काम कर रही थीं। जब परिजन घर लौटे, तो उन्होंने सिद्धार्थ को उल्टियां करते हुए देखा। उन्हें तुरंत डबवाली के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सिरसा रेफर कर दिया। परिजन बेहतर इलाज के लिए उन्हें बठिंडा के एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद सोमवार देर शाम को सिद्धार्थ ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद मंगलवार को उसका शव सिरसा लाया गया। गोरीवाला पुलिस कर रही जांच मामले की सूचना मिलने पर गोरीवाला पुलिस चौकी के एएसआई मदन लाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के चचेरे भाई अजीत पुत्र बलबीर सिंह के बयानों के आधार पर पुलिस ने इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई शुरू कर दी है।