पलवल में नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवती से गैंगरेप:अश्लील VIDEO बनाकर किया ब्लैकमेल, जान से मारने की धमकी दी

Spread the love

पलवल के सिटी थाना क्षेत्र में कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती के साथ गैंगरेप कर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने 4 नामजद आरोपियों के खिलाफ रेप सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर थाना प्रभारी प्रकाशचंद के अनुसार, क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने बताया कि वह और उसकी बहन पहले एक कंपनी में काम करती थीं। वहां उनकी मुलाकात यशवंत नाम के युवक से हुई। जिसने खुद को नौकरी दिलाने वाला एजेंट बताया। यशवंत ने पीड़िता को नामचीन कंपनी में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया और उसके शैक्षणिक दस्तावेज व फोटो ले लिए। इसके बाद उसने पीड़िता की वर्तमान नौकरी भी छुड़वा दी। होटल ले जाकर किया गैंगरेप शिकायत के अनुसार यशवंत ने पीड़िता को इंटरव्यू के बहाने शहर थाना क्षेत्र के सोहना मोड के पास बुलाया। वह वहां पहुंची तो आरोपी उसे अपनी कार में बैठाकर शहर के एक होटल ले गया। रास्ते में आरोपी ने पीड़िता को ‘खाटू श्याम का प्रसाद’ कहकर कुछ खिलाया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। होटल में यशवंत और उसके तीन अन्य दोस्तों सौरभ, विष्णु और धनसिंह ने पीड़िता के साथ बारी-बारी से रेप किया। किटवाड़ी पुल के पास छोड़कर हुए फरार आरोपियों ने वारदात के दौरान पीड़िता की अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए। आरोपियों ने रात के समय पीड़िता को किटवाड़ी पुल के पास छोड़ दिया और इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित युवती जैसे-तैसे अपने घर पहुंची और आपबीती अपने परिजनों को सुनाई। पुलिस ने युवती की शिकायत पर कार्रवाई करने हुए मुकदमा दर्ज कर तुरंत उक्त होटल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली, जिसमें आरोपी युवक और युवती दिखाई दे रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम किया जाएगा।