कुरुक्षेत्र में फायरिंग केस में समझौते की चर्चा:बीजेपी नेता के सामने हवाई फायर: चार दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं, SHO बोले- टीम लगी है

Spread the love

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा शहर में नए साल से पहले BJP युवा मोर्चा के नेता पर खुलेआम हवाई फायरिंग की घटना के 4 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस दोनों आरोपी युवकों की पहचान कर चुकी है, लेकिन दोनों पकड़ से दूर है। उधर, शहर में दोनों पक्ष के बीच पैचअप होने की चर्चा है। इसलिए कार्रवाई आगे नहीं बढ़ रही। हालांकि इस बात से पुलिस ने साफ इनकार किया है। पुलिस का दावा है कि पुलिस अपना काम कर रही है। उनकी एक टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है। थार के नंबर पर भी आशंका इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल है। फुटेज में आरोपी ने BJP नेता के बिल्कुल पास जाकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। वहीं आरोपी की थार पर लगा नंबर (HR07-0004) कुरुक्षेत्र में रजिस्टर है, लेकिन नंबर की एक सीरीज गायब है। हालांकि शिकायतकर्ता से नंबर नोट करने में गलती की संभावना है। खाना पैक करवाने आए पिहोवा में सैनी मोहल्ला निवासी रिचिक कौशिक ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि मैं पिहोवा में भाजपा युवा मोर्चा का महामंत्री हूं। 31 दिसंबर को मेरे बेटे का जन्मदिन था। हमारे घर पर मेरा साला विक्रम भी आया हुआ था। रात के समय मैं सरस्वती चौक पर पवन मार्केट में ढाबे पर खाना पैक करवाने के लिए अपनी कार में आया था। डिप्पर देने पर भड़का थार ड्राइवर रिचिक ने बताया कि खाना पैक करवाने के बाद लौटते वक्त मार्केट में बेकरी के बाहर थार गाड़ी (HR07-0004) खड़ी थी। मैंने अपनी कार से ड्राइवर को गाड़ी हटाने के लिए डिप्पर दिया। इसके बाद थार सवार युवक ने कुछ इशारा किया। मैं जब उसे दोबारा डिप्पर दिया तो वह भड़क गया। पिस्टल निकालकर लाया, फायरिंग की बताया कि थार ड्राइवर गुस्से में बाहर आया और मुझे धमकाने लग गया। इस दौरान आरोपी अपनी थार से पिस्टल निकालकर लाया और मुझे धमकाते हुए ताबड़तोड़ 7-8 हवाई फायरिंग कर दी। युवक के साथ उसका एक और साथी था। वारदात के बाद अपनी थार से फरार हो गए। सभी युवक बेकरी से केक लेने के लिए आए थे। पुलिस अपना काम कर रही- नरेश कुमार थाना सिटी पिहोवा के SHO नरेश कुमार ने समझौते लेकर बताया कि समझौते की कोई बात उनके सामने नहीं आई है। पुलिस अपनी कार्रवाई में जुटी है। हालांकि शिकायतकर्ता ने घटना के काफी घंटे बाद पुलिस को शिकायत सौंपी थी। पुलिस की एक टीम आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोपियों पहचान हो चुकी है।