यमुनानगर में बच्चे का पतंग से हाथ कटने को लेकर हुए विवाद में एक पड़ोसी ने दूसरी पड़ोसी की हत्या कर दी। वारदात गांव भंभौली में बीती रात करीब 11 बजे की है। व्यक्ति रात को टहलने के लिए घर से बाहर निकला था। इसी दौरान पड़ोसी ने पकड़ लिया और छाती में चाकू मारकर फरार हो गया। परिजन शोर सुनते ही वारदात स्थल पर पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जगाधरी पहुंचाया। मृतक की पहचान 42 वर्षीय राजेश के रूप में हुई है। वह दो बच्चों का पिता था और पेशे से पेंटर था।
यमुनानगर में पड़ोसी की चाकू मारकर हत्या:बच्चे को डांटने को लेकर हुआ विवाद, दो बच्चों का था पिता मृतक
