कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा में बेटे के जन्मदिन पर थार में आए युवक ने उसके पिता पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गली में गाड़ी को रास्ता देने को लेकर विवाद शुरू हुआ। घटना की वीडियो सामने आई है, जिसमें थार कार ड्राइवर 7-8 हवाई फायर करते दिख रहा है। उधर, पुलिस ने शिकायत पर FIR दर्ज की। फायरिंग के बाद आरोपी युवक गोलियों के खोल भी उठा ले गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं घटना के बाद आरोपी फरार चल रहा है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस दबिश दे रही है। सब्जी लेने मार्केट आया था रिचिक कौशिक (28) निवासी सैनी मोहल्ला पिहोवा ने बताया कि वह 31 दिसंबर रात करीब 11 बजे अपने साले विक्रम के साथ सरस्वती चौक पर पवन मार्केट में ढाबे पर खाना पैक करवाने के लिए अपनी कार में आया था। खाना पैक करवाने के बाद लौटते वक्त मार्केट में बेकरी के बाहर थार गाड़ी (HR07-0004) खड़ी थी। थार हटाने के लिए दिए डिप्पर उसने अपने कार से ड्राइवर को उसकी थार को साइड पर करने के लिए डिप्पर दिया, लेकिन थार में बैठे युवक ने कुछ इशारा किया। तब उसने दोबारा डिप्पर दिया, तो थार ड्राइवर भड़क गया। ड्राइवर थार से बाहर आया और उसे धमकाने लगा। इस दौरान आरोपी अपनी थार से पिस्टल निकालकर लाया और उसे धमकाते हुए ताबड़तोड़ 7-8 हवाई फायरिंग कर दी। इसके बाद आरोपी अपनी थार में बैठकर फरार हो गया। थार में 2 अन्य युवक भी बैठे थे। आरोपी बेकरी से केक लेने के लिए आए थे। बेटे का जन्मदिन था रिचिक ने बताया कि 31 दिसंबर को उसके बेटे का जन्मदिन था, इसलिए उसका साला भी जन्मदिन पर घर आया हुआ था। रात को खाना और अपनी मां की दवा लेने के लिए मार्केट आया था। आरोपी उसे जाते-जाते जान से मारने की धमकी देकर गया है।
कुरुक्षेत्र में बेटे के जन्मदिन पर पिता पर फायरिंग, VIDEO:थार सवार युवक ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, रास्ते को लेकर विवाद, खोल भी उठा ले गया
