झांसी में CBI ने सेंट्रल जीएसटी की डिप्टी कमिश्नर (IRS अफसर) प्रभा भंडारी समेत 3 अफसरों को अरेस्ट किया। ये अफसर 70 लाख रुपए की घूस ले रहे थे। उनके साथ जीएसटी मामलों के अधिवक्ता नरेश कुमार गुप्ता और जय दुर्गा हार्डवेयर का प्रोपराइटर राजू मंगनानी को भी सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। इस तरह कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से तलाशी में 90 लाख रुपए, भारी मात्रा में सोने की ज्वेलरी और कई प्रॉपर्टी के दस्तावेज बरामद हुए हैं। अब तक कुल 1.60 करोड़ रुपए जब्त किए गए हैं। CBI सभी को गोपनीय जगह ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई की भनक स्थानीय स्तर पर किसी को नहीं लगने दी गई। बुधवार शाम को जीएसटी अफसरों को कार्रवाई की भनक लग पाई। उसके बाद से जीएसटी अफसरों ने भी अपने मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लिए। सीबीआई टीम ने मंगलवार को ही कार्रवाई के लिए झांसी में डेरा डाल दिया था। सीबीआई को मालूम चला था कि ट्रैप कार्रवाई रोकने की एवज में झांसी में सेंट्रल जीएसटी अफसर लंबे लेनदेन की फिराक में हैं। इसके बाद से यह अफसर सीबीआई के रडार पर थे। बुधवार को सीबीआई की दो टीमों ने छापा मारा। जांच एजेंसी ने जीएसटी के वकील नरेश कुमार गुप्ता के घर लगभग दो घंटे की पूछताछ के बाद बड़ी कार्रवाई की। नवाबाद थाना क्षेत्र में सीबीआई ने बड़े भ्रष्टाचार मामले में छापा मारा। सीजीएसटी की डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी के साथ दो सुपरिटेंडेंट अनिल तिवारी और अजय कुमार शर्मा को 70 लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया। इसके साथ ही एक करोड़ 60 लाख रुपये नकद और जेवर जब्त किए है। बरामद माल की कीमत 1.60 करोड़ आंकी
कस्टम एंड इनडायरेक्ट टैक्स के कर्मियों के साथ सीबीआई ने जय दुर्गा हार्डवेयर के मालिक राजू मंगतानी और वकील नरेश कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई ने सेंट्रल गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स के ऑफिस में रिश्वतखोरी रैकेट का भंडाफोड़ किया। तलाशी के दौरान इनके पास से 90 लाख रुपए, कई संपत्ति दस्तावेज समेत सोने-चांदी के जेवरात बरामद हुए। इनके पास से बरामद माल की कीमत 1.60 करोड़ आंकी गई है। बताया गया है कि अधीक्षक अनिल तिवारी, अधीक्षक अजय शर्मा, अधिवक्ता नरेश गुप्ता मिलकर जीएसटी कर चोरी के मामले निपटाते थे। इनके खिलाफ प्राइवेट फर्मों को फायदा पहुंचाने के लिए 1.5 करोड़ रुपये घूस मांगने के आरोप में मामला दर्ज किया। सीबीआई का कहना है कि सभी आरोपियों को मेडिकल जांच के बाद अदालत में पेश किया जाएगा। —————— ये खबर भी पढ़ें… स्कूल में बुर्का पहने लड़कों का ‘धुरंधर’ पर डांस:लड़कियां हूटिंग करती रहीं; यूपी पुलिस बोली-एक्शन लेंगे; प्रिंसिपल ने मांगी माफी अमरोहा के एक स्कूल में लड़कों ने बुर्का पहनकर ‘धुरंधर’ फिल्म के गाने पर जमकर डांस किया। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि 3 लड़के बुर्के में स्टेज पर आते हैं। वो ‘FA9LA’ सॉन्ग पर डांस करने लगते हैं। तभी कुछ और लड़के स्टेज पर चढ़कर उनके साथ नाचने लगते हैं। पढे़ं पूरी खबर…
70 लाख घूस लेते महिला IRS अफसर समेत 5 गिरफ्तार:झांसी में CBI ने बीच चौराहे से उठाया; 1.60 करोड़ रुपए बरामद
