हिसार में डेयरी संचालक के घर के बाहर फायरिंग,VIDEO:बाइक पर आए 3 बदमाश, अलाव ताप रहा था व्यक्ति, मचा हड़कंप

Spread the love

हिसार के राजीव नगर में मंगलवार रात फायरिंग की घटना सामने आई। कपिला गोशाला के पास एक घर के बाहर बाइक सवार 3 अज्ञात युवकों ने गोली चलाई और फरार हो गए। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन की। फायरिंग की घटना की एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। राजीव नगर के रहने वाले ईश्वर ने बताया कि मंगलवार रात करीब 8 बजे वह अपने घर के बाहर अलाव ताप रहा था। तभी कपिला गोशाला की दिशा से बाइक सवार 3 युवक उसके घर के सामने रुके और अचानक गोली चलाकर मौके से भाग गए। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। डायल 112 पर सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और गोली का एक खाली खोल बरामद किया। पुलिस ने केस दर्ज किया शिकायतकर्ता ईश्वर ने पुलिस को लिखित शिकायत दी। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 287, 3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)a-54-59 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर जांच कर रही शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी पशुओं की डेयरी है और इससे पहले कभी ऐसी कोई वारदात नहीं हुई थी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीनों आरोपियों की तलाश कर रही है और उनकी जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बदमाशों की पहचान और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जांच जारी है और पुलिस संभावित रास्तों पर लगे कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की लोकेशन और पहचान सुनिश्चित की जा सके।