Health tips for mountains trip : समुद्र तल से 2,500 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर एक्यूट माउंटेन सिकनेस और हाइपोथर्मिया का खतरा बढ़ जाता है. इसके कई लक्षण हैं. सिर में तेज दर्द और चक्कर, उल्टी, नींद न आना और अत्यधिक थकान, सांस फूलना और घबराहट. ऊंचाई वाले क्षेत्रों में केवल भारी जैकेट पहन लेना ही सुरक्षा की गारंटी नहीं है. तापमान में अचानक बदलाव शरीर एक्सेप्ट नहीं कर पाता है. ऐसे लोग ज्यादा बीमार पड़ते हैं. अगर आप 2500 मीटर से ज्यादा ऊपर जाने की सोच रहे हैं तो खास ध्यान रखना होगा.
पहाड़ों की ट्रिप पर जा रहे? ये 2 चीजें घातक, लापरवाही पड़ सकती है भारी
