बेटी के सामने पत्नी का मर्डर कर थाने पहुंचा:पुलिस को बीमारी से मौत बताकर 7 दिन गुमराह किया, खाना नहीं बनाने पर की थी मारपीट

Spread the love

शहडोल में खाना नहीं बनाने को लेकर हुए झगड़े में एक शख्स ने बेटी के सामने पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने सात दिन बाद आरोपी पति दिनेश सिंह गोंड को गिरफ्तार कर लिया है। घटना गोहपारू थाना क्षेत्र के बरहा गांव की है। पुलिस के मुताबिक, 21 दिसंबर को आरोपी पति खुद थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी शांति बाई (35) बीमार थी। अचानक उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया और मौके पर जाकर जांच की। शरीर पर चोट के निशानों से खुलासा
मौके पर महिला के शरीर पर कई चोट के निशान पाए गए, जिससे पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। डॉक्टरों की रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि मौत बीमारी से नहीं, बल्कि गंभीर चोटों के कारण हुई है। पूछताछ में पति ने कबूला जुर्म
शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आज आरोपी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। इस दौरान उसने स्वीकार किया कि पत्नी से खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था, जो बढ़ते-बढ़ते हिंसा में बदल गया और मारपीट के दौरान उसकी मौत हो गई। बेटी ने कहा- पापा, मां मर जाएगी, मत मारो,” आरोपी ने नहीं सुना
पुलिस ने बताया कि घटना के समय आरोपी की नाबालिग बेटी भी घर में मौजूद थी। बच्ची ने पिता को रोकने की कोशिश करते हुए कहा, “पापा, मां मर जाएगी, मत मारो,” लेकिन आरोपी ने बात नहीं सुनी। महिला की शादी 5 साल पहले हुई थी। दंपती की 2 बेटी और एक बेटा है। मिट्टी से आंगन लेप रही थी महिला
पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन महिला मिट्टी से आंगन लेप रही थी, तभी पति आया और खाना बनाने की बात कहने लगा। पत्नी ने कहा- मेरे हाथ में मिट्टी लगी है। पहले मैं मिट्टी लेप लूं, इसके बाद खाना बना पाऊंगी। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और पति ने पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी एक सप्ताह से पति पुलिस को गुमराह कर रहा था। वह बार-बार बयान बदल रहा था। जब हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ हुई, तब उसने 28 दिसंबर को अपना जुर्म कबूल लिया। गोहपारू थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी दिनेश सिंह गोंड के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।