नारनौल में नेशनल हाईवे पर मिला व्यक्ति का शव:शरीर पर चोट के निशान; पुलिस मान रही एक्सीटेंड, नहीं हुई पहचान

Spread the love

महेंद्रगढ़ के नारनौल में नेशनल हाईवे नंबर 11 पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला। यह शव गांव मिर्जापुर बाछौद के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। सदर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव मिर्जापुर बाछौद के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा है। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया। प्राथमिक जांच में पुलिस का मानना है कि व्यक्ति की मौत किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई है। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। शव पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे सड़क दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है। तलाशी लेने पर कुछ नहीं मिला पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए शव की तलाशी ली, लेकिन उसके पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज, कागजात या मोबाइल फोन बरामद नहीं हुआ। इसके चलते मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में भी पूछताछ शुरू कर दी है और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। मॉर्च्युरी में रखवाया शिनाख्त के प्रयासों के तहत पुलिस ने शव को नारनौल के नागरिक अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। शव को 48 घंटे तक मॉर्च्युरी में सुरक्षित रखा जाएगा, ताकि कोई परिजन या परिचित उसकी पहचान कर सके। यदि 72 घंटे के भीतर शव की पहचान नहीं हो पाती है, तो नियमानुसार अंतिम संस्कार कराया जाएगा।