कुरुक्षेत्र जिले में नेशनल हाईवे-152डी पर दिनदहाड़े गन प्वाइंट पर रोहतक के ज्वेलर की कार लूटने की प्लानिंग उसके ड्राइवर ने बनाई थी। इस काम के लिए उसने भाई उसके दोस्त को तैयार किया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी संदीप उसका भाई सूरज उर्फ सोनू व अशोक कुमार निवासी शिमली जिला रोहतक रिमांड पर लिया है। पुलिस के मुताबिक, संदीप करीब 4 साल से ज्वेलर सागर शाह के पास काम करता था। अक्सर संदीप उसकी कार में कीमती जेवर और कैश लेकर आता-जाता था। ज्वेलर सागर अपने ड्राइवर व नौकर कहीं भी आने-जाने की जानकारी पहले नहीं देता था। शाहाबाद जाने की कही बात इस बार विश्वास करके ज्वेलर ने संदीप को 2-3 दिन में शाहाबाद से कैश और कीमती सामान लाने की जानकारी पहले ही बता दी। संदीप के मन में तभी लूटपाट करने का आइडिया आया। घर आने के बाद उसने अपने भाई और दोस्त के साथ मिलकर लूटपाट की पूरी प्लानिंग बना ली। सुबह साढ़े 4 बजे भेज दिया रोहतक के कन्हेली रोड के सागर शाह ने पुलिस को बताया कि 24 दिसंबर सुबह करीब साढ़े 4 बजे उसका ड्राइवर संदीप कुमार और नौकर युवराज उसकी हुंडई वेन्यू कार लेकर रोहतक से शाहाबाद भोला ज्वेलर की दुकान पर आए थे। यहां से अपना काम निपटाने के बाद नेशनल हाईवे 152-डी से होते हुए रोहतक आ रहे थे। पिस्टल के दम पर छीनी कार जैसे वे सुबह करीब 9 बजे हाईवे पर तलहेड़ी गांव के पास पहुंचे, तो आगे और पीछे से 2 गाड़ियों ने उनको घेर लिया। उन गाड़ियों से उतरे 4 बदमाश गन प्वाइंट पर कार छीनकर फरार हो गए। उन्होंने ड्राइवर को वहीं उतार दिया, जबकि युवराज को अपने साथ ले गए, जिसे पिहोवा मोड़ उतारा, उसकी कार में कीमती सामान था। प्रॉपर रेकी कर दिया वारदात को अंजाम सीआईए-1 के इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने बताया कि लूटपाट की प्लानिंग संदीप पहले ही बना चुका था। पुलिस उनको रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। अभी तक वारदात में इस्तेमाल गाड़ियां और लूट गया सामान बरामद नहीं हुआ है। आरोपियों ने निशानदेही करवाई जा रही है। साथ ही अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम काम कर रही है।
ड्राइवर ने बनाई लूटपाट की प्लानिंग:भाई-दोस्त को साथ मिलाया, रोहतक से चले ज्वेलर की कार लेकर, कुरुक्षेत्र गन प्वाइंट पर छीनी
