महम में हादसे में पिता की मौत, बेटा बचा:बाइक पर सीसर खास जा रहे थे; बिना रिफ्लेक्टर के खड़ी ट्राली से टकराए

Spread the love

रोहतक जिले के महम क्षेत्र में सड़क के बीच खड़ी गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली से टकराने पर बाइक सवार की मौत हो गई। हादसा 25 दिसंबर को हुआ। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सड़क पर बिना रिफ्लेक्टर खड़ी थी ट्राली भैणी भैरों निवासी गीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा विशांत और पति राजकुमार बाइक पर सवार होकर सीसर खास गांव की ओर जा रहे थे। गांव से करीब एक किलोमीटर आगे सड़क के बीच में गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी थी। ट्राली पर न तो कोई साइन बोर्ड था और न ही रिफ्लेक्टर लगाया गया था। हादसे में पति की गई जान गीता के अनुसार, ट्राली से बाइक टकराने पर उसके पति राजकुमार को गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत महम स्थित नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। रोहतक पहुंचने पर डॉक्टरों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि ट्रैक्टर चालक की लापरवाही और गलत पार्किंग के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।