महिला ने मेडिकल स्टोर संचालक को पीटा,VIDEO:फतेहाबाद में खूब मारे थप्पड़-लात, कुर्सी फेंकी; बोलीं- बेटी को छेड़ा, पहले इसे धोऊंगी, फिर पुलिस बुलाऊंगी

Spread the love

हरियाणा के फतेहाबाद में एक मेडिकल स्टोर संचालक की महिला ने जमकर पिटाई कर दी। गुस्साई महिला ने जमकर थप्पड़ मारे। लात भी मारी। चप्पल से पिटाई की, कुर्सी उठाकर भी मारने की कोशिश की। महिला का आरोप है कि उसने बेटी को मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने भेजा था। मेडिकल संचालक ने उसकी बेटी से गलत हरकत की। बेटी ने घर आकर यह बात परिजनों को बताई। यह भी आरोप है कि जब मेडिकल स्टोर संचालक से इस बारे में पूछा गया तो माफी मांगने की बजाय उनके साथ ही अभद्रता की। इससे महिला का गुस्सा भड़क गया। हालांकि, मेडिकल स्टोर संचालक पुलिस को बुलाने के लिए कहता रहा, लेकिन महिला ने उसकी एक नहीं सुनी। मामले में अभी तक पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है, लेकिन इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें महिला मेडिकल स्टोर में हंगामा करती दिख रही है। मेडिकल स्टोर संचालक की पिटाई के 2 PHOTOS… क्यों भड़की महिला, यहां जानिए पूरा मामला… मेडिकल संचालक बोला- आप खुद आ जाती साथ
जब महिला ने आरोप लगाए तो मेडिकल स्टोर संचालक ने कहा कि अगर आपको ऐसा लगता, तो आप साथ आ जाते। फिर उसने कहा कि या तो पुलिस बुला लो या अपने घर से किसी को बुला लो। अब तुम्हारे साथ क्या माथा मारूं। इसके बावजूद महिला उसके साथ गाली गलौज करती रही। पुलिस को नहीं दी मामले की जानकारी
पुलिस को मामले की जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस संबंध में फतेहाबाद पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। यदि कोई शिकायत आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।