हरियाणा में गुरुग्राम की एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने करनाल के जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (DFSC) अनिल कुमार को पंचकूला स्थित आवास से गिरफ्तार किया है। ACB ने ‘पीछा करो अभियान’ के तहत अनिल कुमार को डिपो होल्डर से कमीशन मांगने और रिश्वत के रूप में आईफोन, एप्पल वॉच लेने के आरोप में पकड़ा है। 9 अप्रैल 2025 को एंटी करप्शन ब्यूरो ने गुरुग्राम के तत्कालीन DFSC अनिल कुमार समेत 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। फिलहाल अनिल कुमार करनाल में पोस्टेड है। अब वह मामला जानिए, जिसमें DFSC गिरफ्तार हुए… DFSC समेत 3 पर कमीशन मांगने का आरोप
गुरुग्राम में मदनपुरी के डिपो होल्डर रूपेश कुमार ने जुलाई 2024 को ACB को शिकायत दी थी। जिसमें उसने आरोप लगाया था कि सरकार से राशन बांटने की एवज में मिलने वाली राशि में से अधिकारी 10 प्रतिशत तक कमीशन लेते हैं, जिसमें 5 प्रतिशत अनिल कुमार, 3 प्रतिशत विजय और 2 प्रतिशत प्रेम लेता है। घर में AC लगवाने का भी आरोप
डिपो होल्डर ने यह भी आरोप लगाया था कि मार्च 2024 में मुझ पर दबाव बनाकर अनिल कुमार ने 1 लाख 21 हजार रुपए का आईफोन और ब्रांडेड वॉच ले ली। इसके बाद घर में AC लगवाया और 35 हजार रुपए खाते में डलवा लिए 9 अप्रैल 2025 को FIR हुई
गुरुग्राम ACB की टीम ने डिपो होल्डर रूपेश कुमार की शिकायत पर 9 अप्रैल 2025 को तत्कालीन DFSC अनिल कुमार, AFSO विजय और इंस्पेक्टर प्रेम के खिलाफ केस दर्ज किया था। —————————– ये खबर भी पढ़ें :- ₹35 हजार रिश्वत लेता BDPO रंगेहाथ गिरफ्तार:बिल पास करने के नाम पर मांगे; रेवाड़ी में चेयरपर्सन के पति ने नूंह से ACB बुलाई हरियाणा के रेवाड़ी में ब्लॉक डेवलपमेंट एंड पंचायत ऑफिसर (BDPO) को 35 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई ब्लॉक समिति की चेयरपर्सन के पति की शिकायत पर हुई। आरोप है कि BDPO विकास कार्यों के बिल पास करने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था। पढ़ें पूरी खबर…
रिश्वत में आईफोन-एप्पल वॉच मांगने वाले करनाल DFSC गिरफ्तार:गुरुग्राम ACB ने पंचकूला से पकड़ा; डिपो होल्डरों से कमीशन मांगने पर हुई थी FIR
