डकैतों ने फायरिंग की…गुलेल से आंख फोड़ी, सब्बल मारी:राजगढ़ में लाखों की ज्वेलरी उड़ाई; टेंशन में व्यापारी के पिता को आया हार्ट अटैक, मौत

Spread the love

राजगढ़ जिले के किला क्षेत्र स्थित सराफा बाजार में बुधवार रात 10-12 हथियारबंद डकैतों ने डकैती को अंजाम दिया। गुलेल, सब्बल और पिस्टल लेकर आए डकैतों ने दो ज्वेलरी शॉप के ताले तोड़े और लाखों का माल समेट लिया। वारदात के दौरान एक दुकान में सो रहे बुजुर्ग व्यापारी पर सब्बल से जानलेवा हमला भी किया। इतना ही नहीं, जब कुछ युवाओं ने हिम्मत दिखाकर बदमाशों का पीछा किया, तो उन पर फायरिंग की और गुलेल से पत्थर बरसाए गए। जिन व्यापारियों की दुकानों में डकैती हुई, उनमें से एक के पिता को टेंशन में हार्ट अटैक आ गया। उनकी मौत हो गई। CCTV तोड़े, 1 किलो चांदी, 3 तोला सोना ले गए
डकैतों ने सबसे पहले सराफा कारोबारी राजेंद्र विजयवर्गीय की दुकान को निशाना बनाया। वे दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और करीब 1 किलो चांदी, 3 तोला सोना और 3 लाख रुपए कैश चोरी कर लिया। पहचान छिपाने के लिए उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। अलमारी तोड़कर 32 हजार कैश, 200 ग्राम चांदी ले गए
इसके बाद पास ही स्थित सचिन सोनी की दुकान श्री बागेश्वर ज्वेलर्स का ताला तोड़ा। यहां अलमारी तोड़कर 32 हजार कैश, 200 ग्राम चांदी और औजार ले गए। हैरानी की बात यह है कि दुकानों के ऊपर परिवार रहते हैं, फिर भी डकैत बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम देते रहे। सब्बल अंदर घुसा दिया, बुजुर्ग के पैर में लगी
वारदात के बाद बदमाश पास ही स्थित गोपालचंद सोनी (75) की दुकान पर पहुंचे। गोपालचंद दुकान के अंदर ही सो रहे थे। शटर की आवाज सुनकर वे जाग गए और शोर मचाया। इस पर बदमाशों ने बाहर से ही शटर के नीचे से लोहे का सब्बल अंदर घुसा दिया, जो बुजुर्ग के पैर में लगा। खतरा भांपते ही गोपालचंद ने अंदर से दूसरा ताला जड़ दिया और जोर-जोर से चिल्लाने लगे। इससे बदमाश अंदर नहीं घुस पाए और उनकी जान बच गई। पीछा किया तो गोली चलाई, गुलेल से फोड़ी आंख
शोर सुनकर लोग जागे तो बदमाश बांसवाड़ा क्षेत्र की ओर भागे। भागते समय उन्होंने एक बाइक चोरी कर ली। अमित मेवाड़े, कमल मेवाड़े और एक अन्य युवक ने उनका पीछा किया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने उन पर पिस्तौल से फायर कर दिया और गुलेल से पत्थर चलाए। गुलेल का पत्थर लगने से कमल मेवाड़े की आंख फूट गई, जबकि अमित की पीठ में चोट आई है। अमित ने एक बदमाश को रॉड मारकर गिरा भी दिया था, लेकिन साथी बदमाश ने फायर कर उसे बचा लिया। बाद में सभी श्मशान के पास खड़ी अपनी बाइकों से हाईवे की तरफ भाग निकले। खबर सुनकर पिता को आया हार्ट अटैक, मौत
श्री बागेश्वर ज्वेलर्स के मालिक सचिन सोनी के पिता सुंदर लाल सोनी (65) दुकान में चोरी की खबर सुनकर सदमे में आ गए। उनको हार्ट अटैक आ गया, परिजन राजगढ़ जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सचिन सोनी ने कहा- पापा सुबह से ही दुकान आ गए थे। मैंने उन्हें कहा भी कि अपना ज्यादा सामान चोरी नहीं हुआ है लेकिन वो टेंशन ले रहे थे। दोपहर करीब सवा 3 बजे वे दुकान के सामने ही खड़े-खड़े गिर गए। उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां मृत घोषित कर दिया गया। पहले भी एक बार उन्हें दिल का दौरा पड़ चुका था। वारदात के बाद की 4 तस्वीरें देखिए… मंदिर के पुजारी को धमकाया, कहा- अंदर रहो
बाजार के लक्ष्मीकांत मंदिर में रहने वाले पंडित नरसिंह लाल लश्करी (75) ने बताया कि खटपट सुनकर वे बाहर आए तो दो बदमाशों ने उन्हें धमकाते हुए अंदर रहने को कहा। डर के मारे उन्होंने लाइट भी नहीं जलाई और पड़ोसियों को फोन किया। वहीं, हार्डवेयर व्यापारी मुर्तजा अली पर भी बदमाशों ने गुलेल से हमला किया। घटना की सूचना पर एसपी अमित तोलानी, डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पढ़ें पूरी खबर…
गोलियां चलाकर व्यापारी से 20 लाख लूटे अशोकनगर-गुना रोड पर एक बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। नगऊखेड़ी गांव के पास रेलवे फाटक पर चार नकाबपोश बदमाशों ने एक व्यापारी की स्कूटी को टक्कर मारकर 20 लाख रुपए लूट लिए। घटना दिनदहाड़े हुई और बदमाश कट्टे से हवाई फायर कर भाग गए। पढ़ें पूरी खबर…