सिरसा जिले में सुशासन दिवस के अवसर पर आज जिला प्रशासन द्वारा लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इस दौरान काफी लोग शिकायतें लेकर आए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री राणा ने संबोधन में कहा, सभी को अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगानी है ताकि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में हमारे प्रयास तेजी से आगे बढें। सरकार ने सुशासन के तहत ही किसानों की फसल का भुगतान डायरेक्ट किसानों के बैंक खाते में पहुंचाने की व्यवस्था की और अब खाद को भी मेरी फसल-मेरा ब्यौरा से जोड़ा गया है। इसका ट्रायल पंचकूला में किया गया, जिसके बाद 12 प्रतिशत यूरिया और आठ प्रतिशत डीएपी की डिमांड घट गई। कुछ केस कोर्ट में लंबित कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा मुआवजा के सवाल पर मीडिया से बोले कि ये पीएम फसल बीमा योजना के नाम पर मिलता है। सरकार को अपने खाते से देना होता है। जिस तरह फसल का बीमा करवाते हैं, उसी तरह बीमे की फसल मुआवजा मिलता है। ये बीमा योजना के तहत मिलता है। कुछ केस कोर्ट में लंबित है और कुछ किसान ऐसे हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है या जिनके खाते ठीक नहीं हुए, क्योंकि ये मैनुअल तो नहीं है। एप्लिकेशन मिलने पर समाधान करवाएंगे एक सिस्टम है, जिससे पैसा ट्रांसफर होता है। वो सिस्टम जब तक ठीक नहीं होगा या खाते ठीक नहीं हुए। कुछ रिकॉर्ड में भी ठीक नहीं हुए, वो भी पैसा आया है। कुछ पैसे की बात करते हैं, वो कंपनी की ओर से बकाया है। वो कोर्ट केस की वजह से लंबित है। हमारी सरकार कोर्ट में वकील करेगी, उसे निपटाने का काम करेंगे। अगर किसी का बाढ प्रभावित किसान का बीमा नहीं आया, तो उसकी एप्लिकेशन मिलने पर समाधान करवाएंगे। कांग्रेस पर साधा निशाना कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने वोट चोरी के सवाल बोले, अगर अपनी सरकार बनी तो ठीक, बीजेपी की बन जाए, तो वोट चोरी है। चुनाव आयोग मान्य प्राप्त पार्टी से बूथ पर बीएलओ की ड्यूटी लगती है। जब कोई वोट डालेगा, तो उंगली पर स्याही लगती है। वोट डालेगा, तो उस पार्टी का चुनाव चिन्ह आएगा और उसकी पर्ची आती है। ईवीएम काउंटिंग के दिन हर पार्टी का प्रतिनिधि आता है, तो उनकी निगरानी में काउंटिंग होती है। ब्राजील की मॉडल का फोटो लगाने पर बोले, ये किसी पर बोलना ठीक नहीं है। गांवों में सेम की दिक्कत करेंगे जल्द खत्म : राणा मंत्री श्याम राणा नहरी पानी संकट पर बोले, मुख्यमंत्री ने कहा है कि ये सेम जल्दी खत्म करो, ताकि वहां से फसल जल्दी आने लगे। हमारी सरकार ने ये योजना बना दी। मैंने आते ही सिरसा में अधिकारियों से सेम वाले गांव के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, 8 गांवों में हैं। इन 8 गांव में ऐसा क्यों है तो अधिकारियों ने बताया, इनमें से एक लॉ लाइन एरिया है। यहां बारिश का पानी इकट्ठा हो जाता है और कुछ कनाल में से पानी रिसता है। अब हमने वो समस्या जान ली, उसे जल्दी खत्म करेंगे। किन्नू मंडी बनाने पर राणा बोले, सरकार की तैयारी चल रही है। इसके लिए प्रोसेसिंग मशीन भी चल गई। मंत्रियों को लिफ्ट न देने पर बोले-सभी के पास अपनी गाड़ी : राणा कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा मंत्री विज-पूर्व मंत्री गुप्ता को केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह व सीएम के साथ लिफ्ट न मिलने के सवाल पर सिरसा में मीडिया से बोले, ये गलतफहमी है। उनके पास अपनी गाड़ी है। अनिल विज सीनियर लीडर है, उनकी अपनी गाड़ी है। कई बार व्यवस्था में दिक्कत आ जाती है। ऐसा कुछ जानबूझकर नहीं होता है। ये सिस्टम है, जिसमें चलते हैं, उसी तरीके से हो रहा है। इनको किया सम्मानित विधि शाखा के सहायक महेंद्र सिंह, विकास कार्यों में सराहनीय योगदान के लिए प्लानिंग अधिकारी अमिता चौधरी, राजस्व कार्यों में सराहनीय योगदान के लिए नायब सदर कानूनगो रोहताश, जनसमस्याओं के समाधान में सराहनीय योगदान के लिए सहायक सुमन रानी व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सराहनीय योगदान के लिए पुलिस सिक्योरिटी इंचार्ज उपनिरीक्षक प्रेम कुमार को सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता गोबिंद कांडा, एडीसी वीरेंद्र सहरावत, एसपी दीपक सहारन, जिला परिषद के सीईओ डा. सुभाष चंद्र, सीटीएम अजय कुमार, भाजपा डबवाली जिलाध्यक्ष रेणू शर्मा, सीएम के पूर्व ओएसडी जगदीश चोपड़ा, शीशपाल कंबोज, अमीर चंद मेहता, हनुमान कुंडू, राजेंद्र सिंह देसूजोधा, पार्षद सुमन शर्मा, बलदेव सिंह मांगेआना, वीरेंद्र तिन्ना, संदीप मेहता, विकास शर्मा, डीएसपी संदीप सिंह, डीआरओ संजय कुमार, डीडीए डा. सुखदेव सिंह, जिला मत्स्य अधिकारी जगदीश चंद्र सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
सिरसा में मंत्री श्याम राणा बोले- मुआवजा रिकॉर्ड ठीक नहीं:सुशासन दिवस पर कार्यक्रम, फसल बीमा कंपनी पर बकाया, केस लंबित
