Askot wildlife sanctuary : अस्कोट वन्यजीव अभयारण्य उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में है. यह अभयारण्य मुख्य रूप से कस्तूरी मृग के संरक्षण के लिए जाना जाता है. यहां हिम तेंदुआ, तेंदुआ, भालू और कई दुर्लभ पक्षी पाए जाते हैं. घने जंगल, ऊंचे पहाड़ और समृद्ध जैव विविधता इसे विशेष बनाती है. यहां की ऊंचाई 600 मीटर से लेकर 6900 मीटर तक है, जिसकी वजह से कई प्रकार की जलवायु और वनस्पति पाई जाती है. कई छोटे स्तनधारी जीव भी पाए जाते हैं, जो इस पारिस्थितिकी तंत्र को संतुलित रखते हैं.
वसंत में बुरांश के फूल, सर्दियों में बर्फ से ढके पहाड़, ये कस्तूरी मृग का घर
