करनाल जिले में नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह घने कोहरे के कारण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक की बाइक हाईवे पर डिवाइडर से टकराई थी। युवक अपने घर का इकलौता कमाने वाला था। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी हाउस भेज दिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पढ़ाई पूरी करते ही सेलर में नौकरी शुरू मृतक की पहचान 20 वर्षीय अभिषेक के रूप में हुई है। वह करनाल के बसंत बिहार का रहने वाला था। अभिषेक ने अपनी पढ़ाई पूरी की थी और सेलर में नौकरी करना शुरू किया था। सोमवार की सुबह अभिषेक अपनी बाइक से काम पर जा रहा था। परिजन गौरव व कृष्ण ने बताया कि नमस्ते चौक मेरठ रोड के पास उसकी बाइक डिवाइडर पर चढ गई और संतुलन बिगड़ने से वह हाईवे पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल अभिषेक को करनाल के सरकारी अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और सूचना पुलिस को दी। परिवार में कमाने वाला था अभिषेक अभिषेक के परिवार में उसकी मां और छोटा भाई है। इसके पिता की तीन साल पहले हार्टअटैक से मौत हो गई थी, चूंकि कमाने वाला कोई नहीं था, इसलिए उसने पढ़ाई पूरी करने के बाद एक सेलर में नौकरी करनी शुरू की थी। पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी हाउस भेज दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि सड़क हादसे में एक युवक अभिषेक की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। शिकायत के अनुसार ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
करनाल में बाइक सवार युवक की मौत:धुंध में हाईवे पर डिवाइडर से टकराई मोटरसाइकिल, काम पर जाते समय हादसा
