हरियाणा के चरखी दादरी जिले में दंपती ने घर में आत्महत्या कर ली। दोनों के शव घर में बने चौबारे में फांसी के फंदे पर लटके मिले। उनके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें पैसे के लेन-देन से संबंधित बातें कही गई हैं। बाढ़ड़ा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। दोनों शवों के फंदे से उतारकर उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा। वहीं, फोरेंसिक टीम ने भी सबूत जमा किए हैं। मृतकों की पहचान दरखी दादरी के बाढड़ा थाने के अंतर्गत गांव बेरला के निवासी विष्णु (35) और उनकी पत्नी संगीता (30) के रूप में हुई है। इनके 2 बच्चे हैं, जो अब अनाथ हो गए हैं। सुसाइड नोट में लिखा- रुपयों के लेनदेन में हुआ धोखा
बताया जा रहा है कि दंपती का गांव के ही एक व्यक्ति से रुपयों का लेन-देन था। इसे लेकर व्यक्ति इस दंपती पर लगातार दबा बना रहा था और धमकियां दे रहा रहा था। इससे परेशान होकर दंपती ने यह कदम उठाया। मौके से मिले सुसाइड नोट में दंपती ने इसका जिक्र किया है। लिखा है कि रुपए के लेनदेन में उनके साथ धोखा हुआ। दंपती के 2 बच्चे
मृतक विष्णु के भतीजे ने कहा- दोनों ने पता नहीं किस कारणवश फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। एक सुसाइड नोट मिला है। पुलिस उस पर कार्रवाई कर रही है। इनके 2 बच्चे (एक बेटा व एक बेटी) हैं। चाचा नाई का काम करते थे। चाचा-चाची के शव घर में बने चौबारे में मिले हैं। जांच में जुटी पुलिस
इस मामले में डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि थाना बाढड़ा में फोन पर सूचना मिली थी कि गांव बेरला में पति-पत्नी ने सुसाइड कर लिया है। इसके बाद बाढड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर देखा तो पाया कि विष्णु और उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर सुसाइड किया है। उनके पास एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें वे किसी पर आरोप लगा रहे हैं कि भर्ती के नाम पर पैसे दिए थे। इसके आधार पर कार्रवाई जारी है। दंपती की आत्महत्या की घटना से गांव में शोक का माहौल है। उनके 2 मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। लोग बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं। ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
फंदे पर लटकी मिलीं पति-पत्नी की लाशें:रुपयों के लेन-देन में धोखा होने पर आत्महत्या; सुसाइड नोट मिला, चरखी दादरी में 2 बच्चे अनाथ
