भिवानी पुलिस ने अवैध शराब और नशीले पदार्थ बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की। रात होते ही पुलिस की टीम ने अचानक हालु मोहल्ला क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी की। जिससे पूरी इलाके में हड़कंप मच गया। यह अभियान भिवानी एसपी सुमित कुमार के निर्देशन में दूसरे दिन भी जारी रहा। डीएसपी हेडक्वार्टर महेश कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ सर्चिंग अभियान चलाया गया। दिनोद गेट पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई दशरथ सिंह भी अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं। डीएसपी हेडक्वार्टर महेश कुमार ने बताया कि 3 मकानों में छापेमारी की गई है। जिनमें से एक मकान में अवैध शराब बरामद हुई है। जिसमें अवैध शराब की करीब 25 बोतल मिली है। जबकि मकान मालिक मौके से भाग गया।
भिवानी में नशा तस्करों के ठिकानों पर छापा:रात होते ही शहर में अचानक पहुंची पुलिस; कई मोहल्लों में सर्चिंग
