Uttarakhand Gen Z Pradhan: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में पंचायत राजनीति की तस्वीर बदल रही है. Gen Z की पढ़ी-लिखी युवा महिलाएं प्रधान बनकर पलायन और पितृसत्ता को चुनौती दे रही हैं. डिग्री और आत्मविश्वास के साथ गांव लौटी ये लड़कियां सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुद्दों पर काम कर रही हैं. ‘प्रधान-पति’ मॉडल से अलग, ये युवा नेतृत्व साबित कर रहा है कि असली बदलाव शहरों से नहीं, गांवों से शुरू होता है.
उत्तराखंड की पंचायतों में Gen Z लड़कियां संभाल रही हैं कमान,रच रहीं नया इतिहास
