हरियाणा के नूंह जिले के गांव पल्ला में स्टेज शो के दौरान हुए झगड़े को लेकर मेवात की मशहूर डांसर असमीना ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर सफाई दी है। उनका कहना है कि उस रात वहां किसी लड़की से कोई बदतमीजी नहीं हुई थी। असमीना ने कहा कि वह अपनी मर्जी से दीवार कूदकर गई थीं। वह उसी दीवार को कूदकर स्टेज पर भी आई थीं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कार्यक्रम के बारे में अफवाह न फैलाई जाए। बता दें कि 15 दिसंबर को नूंह में स्टेज शो के दौरान हंगामा हो गया था। इसमें स्टेज पर एक युवक को लाठियों से पीटा गया। बताया जा रहा था कि इस युवक ने महिला डांसरों से छेड़छाड़ की थी। कार्यक्रम में इंडियन आइडल फेम सिंगर सलमान अली भी प्रस्तुति देने आए थे, जिन्हें सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। हंगामे के दौरान डांसर असमीना दीवार कूदकर भागती नजर आई थीं। डांसर असमीना ने वीडियो में ये बातें कहीं… स्टेज शो में बवाल की कहानी… ॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढे़ं… इंडियन आइडल विनर सलमान के स्टेज शो में बवाल,VIDEO:नूंह में महिला कलाकारों से छेड़छाड़ पर भगदड़ हरियाणा के नूंह जिले में शादी समारोह में स्टेज शो के लिए बुलाए गए इंडियन आइडल विनर सलमान अली के प्रोग्राम में जमकर बवाल हो गया। सोमवार की देर रात हुए इस प्रोग्राम में फेमस सिंगर भूमिका मलिक के अलावा मेवात की मशहूर डांसर असमीना भी शिरकत कर रही थीं। पूरी खबर पढ़ें…
स्टेज से दीवार कूदकर भागी डांसर का नया VIDEO:लेडी डांसरों से छेड़छाड़ पर सफाई दी; नूंह में सलमान अली के गाने पर हंगामा हुआ था
