विधायकों की जनसुनवाई में पहुंचे कई पीडि़त : बताई अपनी समस्याएं

Spread the love

विधायकों की जनसुनवाई में पहुंचे कई पीडि़त : बताई अपनी समस्याएं

जोधपुर, 15 फरवरी (हि.स.)। शहरवासियों की समस्याएं सुनने और उनका समाधान करने के लिए सूरसागर और शहर विधायकों की तरफ से शुरू की गई पहल के तहत शनिवार को पीडब्ल्यूडी ऑफिस में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली व सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी ने शनिवार को पीडब्ल्यूडी ऑफिस में की जनसुनवाई की। इस दौरान यहां फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी। विधायकों ने उनकी समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को हाथों-हाथ निस्तारण करने के निर्देश दिए। विधायक भंसाली व जोशी ने बताया कि जो समाधान स्थानीय स्तर पर हो रहे है, उसके लिए मौके पर अधिकारियों को निर्देश दिए जा रहे है।

कुछ ऐसे मामले जो सरकार के स्तर पर रखे जाने हैं, उनको विधानसभा में रखा जाएगा और मंत्री व सीएम के समक्ष उठाकर उनका समाधान किया जाएगा। बता दे कि जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली व सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी ने अलग-अलग विभागानुसार एक ही दिन संयुक्त जनसुनवाई की। यह पहली बार हुआ है जब विधायक व अधिकारियों ने साथ में बैठकर समस्याएं सुनी। इसमें पीएचईडी, डिस्कॉम, नगर निगम उत्तर व दक्षिण और पीडब्ल्यूडी ऑफिस में सुनवाई की गई है।