विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव पर जताई नाराजगी

jh-assembly-speaker-angry
Spread the love

अध्यक्ष ने कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव से कहा कि विधानसभा केवल उनके सवालों के लिए नहीं है और अन्य सदस्यों को भी मौका मिलना चाहिए। उन्होंने विधायक को याद दिलाया कि वे एक जवाबदेह सदस्य हैं और उन्हें दूसरों के समय का भी सम्मान करना चाहिए।

दरअसल, प्रदीप यादव ने ध्यानाकर्षण सूचना के तहत झारखंड में थैलिसिमिया और सिकल सेल जैसी घातक बीमारियों पर सवाल उठाए थे। वे विभागीय मंत्री इरफान अंसारी से कई जवाब जानना चाहते थे, लेकिन मंत्री के उत्तर से संतुष्ट न होने के कारण वे बार-बार सवाल पूछते रहे। इस पर अध्यक्ष ने उन्हें टोका।————–