निर्माणाधीन मां विंध्यवासिनी जैव विविधता पार्क का मण्डलायुक्त ने किया निरीक्षण, कार्यों की प्रगति पर जताई संतुष्टि

divisional-commissioner-inspected-the-under-constr
Spread the love

निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त और मुख्य वन संरक्षक ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत मौली श्री का पौधा रोपित किया। उन्होंने पार्क में बन रही महत्वपूर्ण संरचनाओं प्रकृति व्याख्या केन्द्र, प्रकृति पथ, प्रवेश द्वार, औषधीय एवं सुगंधित उद्यान, तितली उद्यान, पर्यटक क्षेत्र, पर्यावरण-अनुकूल झोपड़ी, वाच टावर, बांस उद्यान, तालाब तथा पौधरोपण स्थलों का जायजा लिया।

मण्डलायुक्त ने जल संचयन क्षेत्रों में मत्स्य पालन शुरू करने और पार्क में निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु सौर ऊर्जा के उपयोग पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने जल संरक्षण संरचनाओं को और मजबूती देने के निर्देश दिए।

प्रभागीय वनाधिकारी ने जानकारी दी कि परियोजना की निर्धारित पूर्णता अवधि मार्च 2026 है। स्वीकृत बजट का शत-प्रतिशत व्यय किया जा चुका है और अवशेष धनराशि के प्रस्ताव को उच्च स्तर पर भेजने की कार्रवाई की जा रही है। कार्यों के बेहतर परिणामों को ध्यान में रखते हुए समय सीमा बढ़ाने का अनुरोध भी किया गया है।

मण्डलायुक्त ने किए गए कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए शेष धनराशि का प्रस्ताव शीघ्र भेजने तथा सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विण्ढमफाल रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी तथा सभी वनकर्मी उपस्थित रहे।