लगातार बढ़ती ठंड से लोग बेहाल जगह जगह जल रहे अलाव

constantly-increasing-cold,-people-are-burning-bad
Spread the love

इस बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं। विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान दितनाह दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी और श्रीलंका के ऊपर सक्रिय है। चक्रवाती तूफान सुबह तक उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्रप्रदेश के तटीय इलाकों के समीप पहुंच सकता है। इसके प्रभाव से प्रदेश में बादल छाए रहने और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के अनुमान हैं।

शहर में जगह जगह जल रहे अलाव

ठंड से राहत दिलाने शहर प्रशासन भी सक्रिय है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम धमतरी ने रात में शहर के प्रमुख एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था सुनिश्चित की है। शिव चौक, इतवारी बाजार, बस स्टैंड, जिला अस्पताल परिसर, घड़ी चौक सहित अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में नियमित रूप से अलाव जलाए जा रहे हैं। निगम अधिकारियों ने बताया कि देर रात तक काम करने वालों और राहगीरों के लिए पर्याप्त मात्रा में लकड़ियाँ उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि अलाव लगातार जलते रहें और लोगों को ठंड से राहत मिलती रहे। बढ़ती ठंड, धुंध और गिरते तापमान के बीच अलाव और गर्म कपड़े ही इन दिनों शहरवासियों के लिए सबसे बड़ा सहारा बने हुए हैं, वहीं आगामी दिनों में संभावित तापमान वृद्धि लोगों के लिए कुछ राहत लेकर आ सकती है।