इस अवसर पर जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण किया। उनके साथ जिला सांख्यिकी पदाधिकारी मनोज कुमार वर्णवाल, जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कुमार सिंह, जिला सहकारिता पदाधिकारी बृजेन्द्र कुमार, वरीय उप समाहर्त्ता अभिषेक किशोर एवं अंचलाधिकारी अंशु कुमार उपस्थित थे।
फसल कटनी प्रयोग के उपरांत प्राप्त हरे दाने का कुल वजन 24.670 किलोग्राम प्राप्त हुआ, जिसके आधार पर 49 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन दर पाया गया।
