शादी टूटने के सदमे में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

shocked-by-the-cancellation-of-his-marriage,-the-y
Spread the love

माैदहा कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि छिरका गांव निवासी विकास (23) पुत्र राम सिंह चार भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। विकास पेशे से चालक था और ईंट-भट्ठे पर ट्रैक्टर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों के मुताबिक कुछ समय से उसकी शादी की बातचीत चल रही थी और रिश्ता भी तय हो गया था, लेकिन अचानक लड़की पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया, इससे बेटा विकास मानसिक रूप से बेहद आहत था। पिता ने बताया कि विकास ने घर में अकेला पाकर धोती से फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब परिजनों ने उसे फंदे से लटका देखा तो ग्रामीणों की मदद से उसे नीचे उतारकर और मौदहा सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घाेषित कर दिया। इस सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच करते हुए अग्रिम कार्रवाई की।