उन्हें अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने और पुलिस ध्वज की गरिमा बनाए रखने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि पुलिस झंडा दिवस पुलिस बल के शौर्य, परंपरा और गौरव कि प्रतीक हैं। इसके साथ ही जनपदभर में थाना-चैकियों पर भी ससम्मान पुलिस ध्वज का प्रतीक लगाकर पुलिस झंडा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक ने पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा भेजे गए संदेश को पढ़कर सुनाया और पुलिस बल को समर्पण, अनुशासन एवं सम्मान के साथ जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संदेश दिया।
एसपी यातायात ने बताया कि 23 नवम्बर 1952 को तत्कालीन प्रधानमंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस को उसकी उत्कृष्ट कार्यकुशलता, अदम्य साहस और समर्पित सेवा के लिए पुलिस कलर (पुलिस ध्वज) प्रदान किया गया था। यह दिन इतिहास में महत्वपूर्ण है, क्योंकि उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य पुलिस बल है जिसे यह सम्मान प्राप्त हुआ। शक्ति और निष्ठा का प्रतीक लाल और नीले रंग का यह ध्वज यूपी पुलिस को एक विशिष्ट पहचान देता है।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक देहात कुंवर आकाश सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह, सभी सर्किल के क्षेत्राधिकारियों अपने-अपने पुलिस कार्यालयों में ध्वजारोहण कर मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कर्तव्य, अनुशासन और सम्मान की भावना के साथ कार्य करने को प्रेरित किया।
