कार्यशाला को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि आने वाले चुनाव में भाजपा की विजय का आधार मतदाता सूची ही होगी। जिस बूथ की मतदाता सूची मजबूत होगी, वहीं से परिणाम भी अनुकूल आएंगे। प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक सक्रिय रहते हुए हर मतदाता तक पहुंच बनानी होगी। संगठन का कार्य केवल चुनाव के समय नहीं, बल्कि पूरे समय सजग और सतर्क रहकर होना चाहिए। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीति-नीति को घर-घर तक पहुंचाने का दायित्व निभाए।
भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने कहा कि संगठन की मनसा कार्यकर्ताओं के समर्पण और अनुशासन से ही पूरी होती है। सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकजुट होकर मतदाता सूची के शुद्धिकरण पर विशेष ध्यान दें ,भाजपा के विस्तार और जनहित के संकल्प को साकार करें। कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत हैं, और जब कार्यकर्ता सशक्त होंगे, तो संगठन स्वतः सशक्त होगा।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बूथ स्तर पर संगठन संरचना, मतदाता सूची के शुद्धिकरण अभियान की रणनीति पर भी विस्तृत चर्चा की। कार्यशाला का उद्देश्य था कि प्रत्येक BLA 2 अपने क्षेत्र में मतदाता सूची के शुद्धिकरण के कार्य में निष्ठा पूर्वक लग जाए और भाजपा की नीतियों और योजनाओं को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाए। संचालन मंडल अध्यक्ष कोतमा पुष्पेंद्र जैन के द्वारा किया गया।
