बलरामपुर : बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान परीक्षा सात दिसंबर को

Spread the love

प्रशिक्षण में बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को बताया गया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन व्यक्तियों को शिक्षा से जोड़ना है, जो किसी कारणवश पढ़ना-लिखना नहीं जानते या प्रारंभिक शिक्षा से वंचित रह गए हैं। प्रशिक्षकों को अक्षर ज्ञान, संख्यात्मक क्रियाओं, मूलभूत गणितीय समझ तथा दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले कौशलों को विकसित कराने की विधियों का प्रशिक्षण दिया गया।

दो दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान शिक्षण विधियों, आकलन के प्रारूप, कक्षाओं के संचालन, प्रेरक गतिविधियों और व्यवहारिक तकनीकों की जानकारी साझा की गई। वयस्क शिक्षार्थियों की समझ के अनुसार पाठ योजनाएं बनाने तथा उन्हें रोजमर्रा के उदाहरणों के माध्यम से पढ़ना-लिखना और गणना सिखाने पर विशेष जोर दिया गया।

जिला साक्षरता अधिकारी हीरालाल पटवा ने शुक्रवार काे बताया कि बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान आकलन परीक्षा 07 दिसंबर को आयोजित की जाएगी, जिसमें जिले के लगभग 13 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। उन्होंने प्रशिक्षकों से अपेक्षा जताई कि वे अपने क्षेत्रों में जिम्मेदारी के साथ कार्य कर जिले में शत-प्रतिशत साक्षरता के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहयोग देंगे।