रविवार को एनटीपीसी ऊंचाहार में धनबाद से कोयला लेकर आई मालगाड़ी कोयला अनलोड करने के बाद वापस जा रही थी। तभी गेट से बाहर निकलते ही अरखा – एनटीपीसी रेल खंड पर इंजन के तीसरे डिब्बे के चार पहिए पटरी से उतर गए। इस घटना से कर्मचारियों और आसपास के लोगों में हड़कम्प मच गया।
घटना के बाद अधिकारियों को सूचना दी गई।जिसके बाद रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और पहियों को ट्रैक पर वापस चढ़ाया और मालगाड़ी को सुरक्षित आगे बढ़ाया। इस तेजी से की गई कार्रवाई से स्थिति पूरी तरह नियंत्रित हो गई। हालांकि गनीमत रही कि जिस ट्रैक पर यह घटना हुई, वहां केवल एनटीपीसी की कोयला लदी मालगाड़ी का आवागमन होता है। इसलिए रेलवे यातायात प्रभावित नहीं हुआ है।
एनटीपीसी के पीआरओ ऋषभ शर्मा ने भी बताया कि मामला एनटीपीसी परिसर से बाहर घटना हुई है,जिसे सुलझा लिया गया है।
