राज्य स्थापना रजत जयंती कार्यक्रम के तहत राज्य आंदोलनकारियों को किया सम्मानित

Spread the love

मुख्य अतिथि राज्य सभा सासंद कल्पना सैनी ने जनपद एवं प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना की 25 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई एवं शुभकामना दी तथा राज्य आंदोलन में शहीद हुए शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य हमे कई शहीदों के प्राणों की आहुति व मातृ शक्ति के बलिदान व समर्पण से प्राप्त हुआ है।

उन्होंने खटीमा में आंदोलनकारियों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर गोलीबारी में 07 लोगों की शहादत व मसूरी गोली कांड में 06 लोग शहीद हुए की चर्चा की।

उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों पर 02 अक्टूबर को रामपुर तिराहे पर जो बर्बरता एवं गोलीबारी की गई उसको आने वाली पीढ़ी भी याद रखेगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रहा है, जिसमें प्रदेश सरकार ने कही महत्वपूर्ण विधेयक प्रेरित किए है, जिसमें सम्मान नागरिकता कानून, नकल विरोधी कानून, भू कानून आदि कानून लागू किया है तथा राज्य में बेरोजगारी कम करने के लिए 26 हजार बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया गया है।

उन्होंने कहा कि शहीदों की इच्छाओं को पूरा करने के लिए सरकार कृत संकल्पित है तथा परदे को उन्नति की रहा पर ले जाने के लिए कार्य कर रही है, जिसमें उत्तराखंड राज्य देश के अग्रणी राज्य में शामिल होगा।

इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारियों को पुष्प माला एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया तथा ग्रामोत्थान रीप परियोजना, उत्तराखंड ग्राम्य विकास समिति एवं ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 07 सीएलएफ को वितरित किए 52 लाख 33 हजार के चेक भी वितरित किए गए।

इस अवसर पर अनूप जलोटा के शिष्य कुणाल धवन एवं उनकी टीम द्वारा भजन की प्रस्तुति दी गई। सूचना विभाग के सांस्कृतिक दल एवं डीपीएस के छात्र-छात्राओं द्वारा भी प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर वंदे मातरम देश भक्ति की प्रस्तुति छात्र छात्राओं द्वारा दी गई। कार्यक्रम का संचालन नरेश चौधरी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, हरिद्वार मेयर किरण जैसल, राज्य मंत्री सुनील सैनी, ओम प्रकाश जमदग्नि, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल, अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान, एसपी देहात शेखर सुयाल, तहसीलदार सचिन कुमार, राजीव भट्ट, वासु पाराशर सहित राज्य आंदोलनकारी, जनप्रतिनिधि,विभिन्न स्कूलों से आए छात्र-छात्राएं एवं भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।