पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने गुरुवार काे बताया कि बहरिया थाना क्षेत्र के बनतरिया गांव निवासी सुशील कुमार यादव (39) पुत्र घनश्याम यादव बीती देर रात मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहा था। रास्ते में सोरांव थाना क्षेत्र में कमलानगर चौराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर परिवार को घटना की जानकरी दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार से तहरीर लेकर इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौत
