सिरसा: पुलिस ने 22 किलो चूरापोस्त समेत तस्कर पकड़ा

Spread the love

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय डबवाली कपिल अहलावत के समक्ष घर की तलाशी ली गई तो 22 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना शहर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर कार्रवाई की गई। पकड़े गए आरोपीे आरोपी लखविंद्र सिंह को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा पुलिस ने एक युवक को हेरोइन सहित डबवाली शहर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए आरोपी की पहचान दीपक कुमार उर्फ भल्ला पुत्र कमल कुमार निवासी डबवाली के रूप में हुई है। एएनसी प्रभारी सब इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने बताया कि वे स्वयं अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दारान रेलवे फाटक रामलीला पार्क मंडी डबवाली के पास नाकाबंदी के दौरान एक युवक को काबू कर उसके कब्जे से आठ ग्राम 360 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।