फारबिसगंज अंचल कार्यालय के डाटा इंट्री ऑपरेटर घुस की रकम की साथ गिरफ्तार

Spread the love

फारबिसगंज अंचल कार्यालय में पदस्थापित डाटा इंट्री ऑपरेटर योगेश चौधरी को पटना विजिलेंस की टीम ने शुक्रवार को दस हजार घुस का रकम लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया।

जमीन संबंधित कार्यों के एवज में घुस की रकम की जानकारी पर विजिलेंस की टीम सुबह से ही पटना पहुंची हुई थी और ज्यों ही डाटा इंट्री ऑपरेटर को घूस की रकम दी गई,विजिलेंस की टीम ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार डाटा इंट्री ऑपरेटर फारबिसगंज रानीगंज रोड के रहने वाले अमरनाथ चौधरी के पुत्र योगेश चौधरी है।

फिलहाल विजिलेंस की टीम उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।विजिलेंस की टीम के द्वारा घूस के रकम दस हजार को भी जब्त कर लिया है।