नारनौल में कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन कर दिया धरना

Spread the love

कर्मचारियों ने बताया कि वे पिछले दस दिनों से इस विषय पर अधिकारियों से लगातार बातचीत कर रहे हैं, लेकिन हर बार केवल झूठे आश्वासन ही मिले। यूनियन का कहना है कि अधिकारियों की इस उदासीनता के कारण कर्मचारियों के सामने दीपावली पर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। समय पर वेतन न मिलने से लगभग 600 कर्मचारियों ने इस वर्ष काली दीवाली मनाने का निर्णय लिया है।

शाखा प्रधान रमेश चन्द्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की और वेतन जल्द जारी करने की मांग की।जिला प्रेस सचिव रामशरण यादव ने कहा कि कर्मचारियों के धैर्य की अब सीमा समाप्त हो चुकी है और जब तक वेतन नहीं मिलेगा, सभी कर्मचारी धरने पर डटे रहेंगे। इस मौके पर यूनियन सचिव राधेश्याम शर्मा, कोषाध्यक्ष कैलाश चंद, श्रीकृष्ण शर्मा आदि मौजूद रहे।