दोषी पाए गए रणधीर सिंह के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। कृषि निदेशक आत्माराम गोदारा ने जिले के सभी किसानों से पराली न जलाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि पराली जलाने से वायु प्रदूषण होता है और जन स्वास्थ्य तथा मिट्टी की गुणवत्ता पर गंभीर प्रभाव पड़ता है, जो एक कानूनी अपराध है। उन्होंने किसानों से पराली प्रबंधन के लिए विभाग द्वारा सुझाए गए हैप्पी सीडर, सुपर सीडर, रोटावेटर जैसे वैकल्पिक यंत्रों का उपयोग करने का अनुरोध किया।
पानीपत: खेत में पराली जलाने पर किसान के खिलाफ एफआईआर दर्ज
