दीपावली पर भारी भीड़ को देखते हुए गोविंद देव मंदिर में किया गया झांकियों के समय में बदलाव

Spread the love

मंदिर प्रबंधन के जरिए जारी किए गए नए शेड्यूल के अनुसार, मंगला झांकी सुबह 4:00 बजे से 6:30 बजे तक,धूप झांकी सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक,श्रृंगार झांकी सुबह 9:30 बजे से 10:15 बजे तक,राजभोग झांकी सुबह 10:45 बजे से 11:45 बजे तक, ग्वाल झांकी शाम 4:45 बजे से 5:15 बजे तक,संध्या झांकी शाम 5:45 बजे से 7:30 बजे तक और शयन झांकी रात 8:00 बजे से 8:15 बजे तक रहेगी।

मंदिर प्रशासन ने भक्तों से की अपील

मंदिर प्रशासन ने भक्तों से अपील की है कि वह समय सारणी के अनुसार ही मंदिर परिसर में आए और भीड़ को नियंत्रित रखने में सहयोग करें। ताकि सभी श्रद्धालु शांतिपूर्ण तरीके से दर्शन कर सकें।