मौके पर जिला संगठन आयुक्त स्काउट सह संयुक्त राज्य सचिव बैजनाथ प्रसाद ने बच्चों को बताया कि इस वर्ष का थीम है मोटापा-चीनी और तेल का खपत कम करना। साथ ही पोषण के बारे में बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय पोषण माह एक वार्षिक अभियान है, जिसका उद्देश्य पोषण के बारे में जागरूकता बढ़ाना आहार प्रथाओं में सुधार लाना तथा बच्चों, किशोर, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान करने वाली माता सहित कमजोर समूह के बीच कुपोषण से निपटना है। भारत में पोषण की स्थिति चिंताजनक है।कई लोग खाद्य सुरक्षा से वंचित है और उन्हें सही पोषण नहीं मिलता है। राष्ट्रीय पोषण माह का लक्ष्य खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना, सुखद आहार प्राप्त करने की संभावना सभी वर्गों के लिए बढ़ाना और पोषण संचार के माध्यम से जागरूकता बढ़ाना है।
पोषण की महत्ता स्वास्थ्य सेवाओं शिक्षा और आर्थिक विकास के क्षेत्रों में दिखाई देती है अच्छा पोषण मानसिक,शारीरिक और बौद्धिक विकास के लिए आवश्यक है।उसके बाद बच्चों द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले स्काउट गाइड को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर स्काउट मास्टर मोहम्मद सबदुल,स्काउट अंश कुमार, मिथिलेश कुमार, विशाल कुमार, आदित्य, कबीर, शिवम,गाइड ज्योति कुमारी, विशाखा, सरस्वती, अंजली, रचना, लक्ष्मी, राधा, साक्षी कुमारी के साथ अन्य स्काउट गाइड मौजूद थे।
