बलरामपुर : अवैध शराब पर की गई कार्रवाई, 15.48 अवैध देसी मसाला शराब जब्त

Spread the love

इसी कड़ी में आज शनिवार को आबकारी विभाग द्वारा जिले के थाना रघुनाथनगर के अंतर्गत एक प्रकरण पर कार्रवाई करते हुए देसी शराब जब्त किया गया है।

जिला आबकारी अधिकारी ने बताया है कि, थाना रघुनाथनगर के अंतर्गत ग्राम चकदेही निवासी श्रीराम के पास से 15.48 लीटर देसी मसाला शराब जब्त किया गया। उक्त आरोपित के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अपराध प्रकरण कायम कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

जिला आबकारी अधिकारी साहू ने बताया है अवैध शराब के निर्माण, विक्रय, परिवहन तथा सार्वजनिक जगहों पर मदिरापान और राष्ट्रीय एवं राजकीय राजमार्गों के किनारे संचालित होटल, ढाबा में शराब रखने, पीने एवं पिलाने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। साथ ही

आबकारी अधिकारी ने बताया है कि अवैध मदिरा के संबंध में आबकारी नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 07831-299241 एवं टोल फ्री नम्बर 14405 पर सूचित किया जा सकता है।